उज्जैन में म.प्र.गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल अध्यक्ष ओम जैन का लगेगा दरबार, जनता की समस्याओं का होगा निराकरण

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज….राजेशसिंह भदौरिया बंटी)भरतपुरी उज्जैन के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में 15 जून की सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हितग्राही समस्या शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के चेयरमेन ओम जैन अपने आला अधिकाररियों के साथ जनता की समस्या सुनेंगे व निराकरण करेंगे।

इस शिविर में मंडल से जुड़ी हुई विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियाओ की समस्याओ का निराकरण किया जाएगा,
इस शिविर में मंडल के चेयरमैन ओम जैन हितग्राही समस्या समाधान शिविर के आयोजित माध्यम से जनता की नामांतरण, लीज नवीनीकरण, रजिस्ट्री, फ्रीहोल्ड, अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह पहल प्रदेश के सभी संभागों में लागू रहेगी

हाउसिंग बोर्ड चेयरमेन के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार शिविर की शुरू उज्जैन से की जा रही है। आगे ये शिविर प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों पर लगाए जाएंगे। ताकि जनता की समस्याओं के साथ ही उनके सुझावों पर भी बात हो सके।
शिविर के माध्यम से समस्याओं के निराकरण से जनता को तो इससे फायदा होगा ही शासन का भी राजस्व बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *