उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और राजपूत सोशल ग्रुप के तत्वावधान में 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को देवास रोड स्थित शर्मा परिसर में राजपूत समाज का 5वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए बड़नगर रोड स्थित क्षिप्रेश्वर धाम आश्रम में संत महेश गुरुजी द्वारा सम्मेलन के फोल्डर का विमोचन किया गया।
प्रविष्टि से लेकर कुंडली मिलान तक सब निशुल्क
कार्यक्रम संयोजक किशोर सिंह भदौरिया और नरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इसमें प्रविष्टि (एंट्री), नाश्ता, भोजन और कुंडली मिलान के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सम्मेलन के लिए देश-विदेश से लगातार प्रविष्टियां मिल रही हैं, जिनका प्रकाशन वैवाहिक पत्रिका में किया जाएगा। साथ ही, प्रत्याशियों को संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप से भी जोड़ा जाएगा। संगठन द्वारा साल भर व्यक्तिगत और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रिश्ते तय कराए जाते हैं। अब तक संगठन के प्रयासों से 2000 से ज्यादा रिश्ते सफलतापूर्वक तय करवाए जा चुके हैं।
फोल्डर विमोचन के अवसर पर डॉ. राम अवतार सिंह कुशवाह, सुरेंद्र सिंह तोमर, जगदीश सिंह तोमर, प्रमोद सिंह भदौरिया, महासभा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह कुशवाह (वीनू), संभागीय अध्यक्ष छोटे सिंह भदौरिया, रामनरेश सिंह भदौरिया, पदम सिंह तोमर, मनवीर सिंह तोमर, राकेश सिंह भदौरिया, ओम वीर सिंह भदौरिया, रविंद्र सिंह तोमर, मुनेंद्र सिंह कुशवाह, श्रीकृष्ण सिंह सिकरवार, सुंदर सिंह भदौरिया, शिवेंद्र सिंह भदौरिया, अतेंद्र सिंह तोमर और जी.एस. कुशवाह सहित समाज के कई वरिष्ठजन व आयोजन मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ हुआ।
