ओम जैन बने मप्र गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष,  विभिन्न संस्थाओ ने किया सम्मानित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) ओम जैन को मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधो संरचना विकास मंडल का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रविवार को उनके निज निवास पर शॉल, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर बाबा बाल हनुमान भक्त मंडल एवं स्वदेश mp न्यूज़ के संवाददाता राजेश सिंह भदौरिया (बंटी),प्रवीण ठाकुर,मनोज सिंहभदौरिया,डॉ.देवेन्द्र शर्मा,मनोहर दुबे मामा जी,रवि नायक,हेमू नायक,हर्ष सिंह,राहुल कटारिया,मनीष कटारिया सहित मंडली मौजूद रहे |


 मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष मनोनीत होने पर रविवार को ओम जैन का सकल श्वेतांबर जैन समाज द्वारा आत्मीय बहुमान किया गया। फ्रीगंज उपाश्रय में श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ फ्रीगंज के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में समाज के सभी श्रीसंघों, ट्रस्टों, सोशल ग्रुप व संस्थाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार भी व्यक्त किया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री पारस जैन, वीरेन्द्र कावडिया, ओम जैन, संजय नाहर, सुभाष दुग्गड़, प्रकाशचन्द्र फागनिया और रमेश जैन ने दीप प्रज्ज्वलन व नवकार मंत्र जाप के साथ किया। स्वागत भाषण में श्रीसंघ अध्यक्ष संजय नाहर ने ओम जैन से आग्रह किया कि समाज के विवाह व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए शहर में उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के प्रयास करें। इस मांग का उपस्थित समाजजनों ने तालियां बजाकर समर्थन किया।

भावुक हुए ओम जैन, जाजम को किया नमन

समाज के इस भव्य आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर ओम जैन भावुक हो गए। अध्यक्ष बनने के बाद जैन समाज के बीच अपने पहले उद्बोधन के दौरान उनका गला रुंध गया और आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने जमीन पर बिछी जाजम को नमन कर नि:शब्द होकर समूचे समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *