उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कोलकाता में आयोजित 54वीं अंतर रेलवे महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे की टीम ने एक कांस्य पदक हासिल किया है। यह उपलब्धि उज्जैन के खिलाड़ी ने दिलाई है।
पश्चिम रेलवे के उज्जैन में कार्यरत सीसीटीसी (सीसीटीसी) कृष्ण कुमार ने हाई बार इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही, भारतीय रेलवे टीम के आगामी राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता के लिए लगने वाले प्रशिक्षण शिविर हेतु उज्जैन के दो खिलाड़ियों- कृष्ण कुमार और वैभव चोरषिया (सीसीटीसी उज्जैन) का चयन किया गया है।
टीम के मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार सोलंकी और सहायक प्रशिक्षक अविनाश श्रीवास थे। इस उपलब्धि पर प.रे. स्पोर्ट्स एसोसिएशन के ओएसडी एवं ओलंपियन पप्पू यादव, उज्जैन जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के आर.एल. वर्मा, ओ.पी. शर्मा, मनोहर शर्मा, संजय जौहरी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
