अखिल भारतीय राठौर समाज युवक युवती  के परिचय सम्मेलन में 350 युवक युवतियों ने दिया अपना परिचय, 6000 से ज्यादा समाजजनों ने लिया भाग

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) राठौर समाज द्वारा आयोजित  युवक युवती परिचय सम्मेलन गुरुवार को मदन मोहन वाटिका में आयोजित किया गया जिसमे  करीब 6000 समाज जनों ने हिस्सा लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

कार्यक्रम के संयोजक आशीष राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परिचय सम्मेलन 110 नये  बच्चों ने पजियन करवाया गया है, कार्यक्रम में करीब 12 जोड़े  का रिश्ता तय हो गया है कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे प्रारंभ होकर शाम 4:30 बजे तक निरंतर चलता रहा।

इस सम्मेलन में  विधायक  अनिल जैन ने कहा राठौर समाज द्वारा आयोजित एक दूजे के लिए युवक युवति परिचय सम्मेलन में अन्य समाज में होना चाहिए जिससे विवाह योग बच्चों का गठबंधन के लिए एक मंच मिल जाए इस अवसर पर निगम की सभापति श्रीमती कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल,एम  आई सी सदस्य डा. योगेश्वरी राठौर, भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल ,संभागीय जनसंपर्क अधिकारी अरुण राठौर,महासचिव जगदीश पांचाल,पार्षद रजत मेहता, अनिल सिंह चंदेल, हरदयाल सिंह ठाकुर,हरीश राठौर पहलवान  एवं भारत के विभिन्न हिस्सों से आए समाजजन भी उपस्थित थे।

इस सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों गुजरात, महाराष्ट्र राजस्थान उत्तर प्रदेश सहित विदेशों से भी युवक युवतियां अपना बायोडाटा भेजकर परिचय सम्मेलन में हिस्सा लिया। समाज के मार्गदर्शक तेज कुमार राठौर एवं समाज अध्यक्ष पुरुषोत्तम राठौर ने बताया कि उज्जैन में यह परिचय सम्मेलन पूर्ण रूप से हाईटेक पद्धति पर आधारित था जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से सम्मेलन स्थल का सीधा  प्रसारण दिखाया जा रहा था ।