पेड़ काटने से संत नाराज,बिना अनुमति के पेड़ काटने वालों पर प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) हीरा मिल के पास बने नए पक्के रोड से लगी जमीन पर बने नाथ सम्प्रदाय के मंदिर व धुनी के आसपास लगे वर्षों पुराने कई प्राचीन बड़े पेड़ काट दिए जाने से साधु-संतों में नाराजगी है। यह स्थान नाथ संप्रदाय का है और यहां नाथ संप्रदाय से जुड़े साधु-संत सेवा में उपस्थित रहते हैं। भर्तृहरि गुफा उज्जैन के पीठाधीश्वर योगी पीर महंत श्री रामनाथ जी महाराज ने बताया कि हाल ही में जानकारी मिली कि कुछ लोगों यहां मंदिर व धुनी के आसपास लगे बड़ी संख्या में पेड़ काट दिए गए। यह पेड़ बिना अनुमति के काटे गए है। जबकि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग शासन-प्रशासन के अनुरोध पर अधिक से अधिक पौधे लगा रहे हैं ताकि भविष्य में वे पेड़ बनकर आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण प्रदान कर सके। पेड़ काटने की जानकारी लगते ही नाथ संप्रदाय के ऋणमुक्तेश्वर के महंत महावीर नाथ अन्य साहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि यहां हाल ही में कंपनी के कुछ लोगों ने बड़ी संख्या में पेड़ काट दिए है। जबकि इसकी अनुमति भी नहीं है। साधु-संतों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पेड़ काटने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएं ताकि भविष्य में कोई इस तरह से पेड़ काटकर पर्यावरण का नुकसान न कर सके।