उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा और अखाड़ा परिषद से जुड़े नागा साधु, संतो का नीलगंगा सरोवर में स्नान होने के साथ ही पेशवाई निकली।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष जूना अखाड़ा और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गंगा दशहरा मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 10.30 बजे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मां मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज, अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि जी महाराज, जगतगुरु स्वामी वीरभद्रानंद गिरी महाराज, जूना अखाड़ा के उपाचार्य स्वामी कपिल पुरी महाराज सहित अन्य महामंडलेश्वर और संतों ने देवता का पूजन किया। संतों की पेशवाई सिंहस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा से पूरे शाही लवाजमे के साथ प्रारम्भ हुई। पेशवाई में 11 रथों के साथ घोड़े, बैंड, ढोल कड़ाबिन के साथ नागा साधु अपने देवता को लेकर निकले। नीलगंगा के साथ सभी प्रमुख चौराहा से होती हुई शाही पेशवाई श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा घाट नीलगंगा सरोवर पहुंची जहां सबसे पहले देवता स्वरूप भाले का पूजन अर्चन कर स्नान कराया गया। स्नान के साथ मां नीलगंगा का पूजन उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ओर विधायक अनिल जैन कलुहेड़ा ने सभी साधु संतों का स्वागत किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज, जगतगुरु स्वामी वीरभद्र नंदगिरी महाराज, अखाड़े के उपाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज, महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरी माताजी, महामंडलेश्वर चेतनागिरी माताजी, महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भगवतआनंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि महाराज सहित जूना अखाड़े के नागा साधु और पदाधिकारी शामिल हुए। अखाड़े के स्थानीय प्रबंधक डॉ गोविंद सोलंकी और डॉ राहुल कटारिया ने बताया कि महाआरती के साथ सवा क्विंटल हलवे का भोग लगाने के साथ माँ गंगा की स्तुति निनाद नृत्य अकादमी की बालिकाओं ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इस दौरान जूना अखाड़े के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी ओर नागा साधु और भक्तजन शामिल रहे।