सोमवार को हुई आगजनी में मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश, कही ये महाकाल में चल रही लूट- खसोट का तो परिणाम नहीं,राजनैतिक पार्टियों ने बनाया था निशुल्क दर्शन व्यवस्था का मुद्दा 

उज्जैन /(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) बाबा के दरबार में सोमवार को हुई आगजनी की घटना से  यह प्रतीत होता है कि कही ये महाकाल में चल रही लूट- खसोट का तो परिणाम नहीं, पूर्व में भी राजनैतिक पार्टियों ने निशुल्क दर्शन व्यवस्था का मुद्दा बनाया था एवं भस्मारती के नाम पर दो से तीन हजार रूपये तक दलालों द्वारा बाहरी दर्शनार्थियों से ऐठे जा रहे थे | कई बार मामला थाने की चोखट तक पंहुचा मगर नतीजा शून्य ही निकला |
खेर अब सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया है कि स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।
कलेक्टर ने 3 दिन में जाँच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
उज्जैन कलेक्टर ने मंदिर में हुई आगजनी की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में घटनास्थल का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा के साथ सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।
आगजनी की घटना के संबंध में दी जानकारी
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया की महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़कर कपूर की थाली में लगने से आग गर्भगृह में फैली। जिसे त्वरित रूप से काबू भी पा लिया गया था। आग लगने से 14 पुजारी घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक रूप से इलाज किया गया। पहले आठ घायलों को फिर सभी को बेहतर इलाज की दृष्टि से अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन सुचारू रूप से जारी हैं।