बेटियां बन रही महिला सशक्तिकरण की मिसाल आगे चलकर करेंगी देश का नेतृत्व, 272 प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी का 41वां राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 272 प्रतिभाएं हुईं सम्मानित,छात्राएं उच्च अंकों से उत्तीर्ण होकर सम्मानित हो रही हैं, यह महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। इन्हीं छात्राओं में से आगे चलकर बेटियां देश का नेतृत्व करेंगी। मैं चाहती हूं कि आने वाले वर्षों में इन्हीं छात्राओं में से कोई प्रोग्राम में गेस्ट बनकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करे। यह बात जिला फॉरेंसिक ऑफिसर भोपाल डॉ प्रीति गायकवाड़ ने होटल इंपीरियल में आयोजित सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के 41वें राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने बताया कि यह समारोह समाजसेवी अब्दुल अजीज एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद मंसूर आलम झालावाड़ की स्मृति में आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए रिटायर्ड जज इंदौर डॉ शमीम अहमद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं, छात्र अपना ध्यान पढ़ाई में केंद्रित कर आगे चलकर जज, डॉक्टर, इंजीनियर और खिलाड़ी बनकर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे। विशेष अतिथि कोलारस के जेल अधीक्षक डॉ फहीम खान ने कहा कि एक ही मंच पर सभी धर्मों की शिक्षा, खेल, साहित्य, चिकित्सा और समाज सेवा की प्रतिभाओं का सम्मान बेहतरीन मिसाल है।
शिक्षाविद सैयद मकसूद अली देवास, आदिल सईद इंदौर,यूनुस लाला मोल्टा एवं इंदौर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ इरशाद खानम ने भी संस्था के रचनात्मक, रक्तदान, पौधारोपण और शिक्षाप्रद कार्यों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम संयोजक इकबाल उस्मानी एवं उपसंयोजक नासिर मंसूरी ने बताया कि समारोह में इंदौर, रतलाम, महू, महिदपुर, जावरा, उन्हेल और देवास की 272 प्रतिभाएं सम्मानित हुईं। कार्यक्रम दो चरणों में हुआ जिसमें पहले चरण में प्रतिभाशाली छात्राओं और दूसरे चरण में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
खेलों के लिए कूडो ब्लैक बेल्ट विजेता कबीर अब्बास और जैद खान इंदौर, कर्तव्य निष्ठा के लिए पटवारी सुनील गंगवार, सरपंच पवन आंजना, शिक्षा के लिए शाहनवाज अख्तर तराना, कमर अली और सादिक मंसूरी, कला के लिए डॉ तेज कुमार मालवीय, हफीज शाह और रफीक खान, समाज सेवा के लिए सैयद उस्मान हसन, मकसूद खान और इरशाद कुरैशी को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली संस्थाओं में महाकाल शयन आरती ग्रुप, अपंग सेवा आश्रम उज्जैन, प्रेम सेवा समिति, ओनली फॉर मेडिकल हेल्प नागदा, नागोरी एजुकेशन सोसाइटी महिदपुर, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल देवास, नई पहल, जज्बा फाउंडेशन, सर्व धर्म मददगार समिति, टाइगर एकेडमी, सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर, सीरत उन नबी कमेटी उज्जैन, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी, मुस्कान सेवा समिति, इंदौर कराटे एकेडमी, जिला ब्लड बैंक, रहबर वेलफेयर सोसाइटी, एहसान इस्लाम अखाड़ा और बाबा फरीद फाउंडेशन शामिल हैं।
कार्यक्रम में प्रतिभाओं की हौसला अफजाई के लिए सलीम सर महिदपुर, मोहसिन लाला शाजापुर, समाजसेवी महेंद्र कटियार, शरीफ खान उन्हेल, फरदीन खान महू, शफीक खान मंसूरी, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, अनवार उल हक, इमरान खान, इरशाद कुरैशी, खेल प्रशिक्षक शकेब कुरैशी, हाजी बहादुर हुसैन, भुरू शेख, सरफराज खान, डॉ सऊद नागोरी, अनुदीप गंगवार, सईद अहमद, जहीरुद्दीन शेख, निराला खान, वसीम चौधरी, सैयद उबेद अली, समीर उल हक, हाजी फहीम सिकंदर, हाजी हुसैन, पार्षद अनवर नागोरी, फैज जाफरी, गंगाधर महा, सोनू सिंह आनंद, इरफानुल्लाह, इमरान सागर, सैयद जमीर अब्बास, रिजवान जागीरदार सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन इरफान राईन ने किया और आभार सचिव धर्मेंद्र राठौर ने माना।