बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिया जा रहा प्रशिक्षण,छड़ी यात्रा में बालिकाओं ने दिखाया शस्त्र कौशल

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) गोगा नवमी के अवसर पर पीर योगी रामनाथ महाराज के सानिध्य और महंत योगी महावीर नाथ महाराज द्वारा गोगा महाराज की भव्य छड़ी यात्रा निकाली गई। यात्रा ऋण मुक्तेश्वर से शुरू होकर बगलामुखी धाम पहुंची। छड़ी यात्रा में नारी शक्ति बाल शारदा व्यायामशाला समिति की 35 बालिकाओं ने गुरु पूजा चौहान के नेतृत्व में शानदार शस्त्र विद्या का प्रदर्शन कर परचम लहराया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बगलामुखी धाम पहुंचने पर बच्चों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की और उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 की सपना सांखला ने पूजा और सभी बालिकाओं का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने पूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पूरी टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे इसी तरह सनातन धर्म के लिए काम करती रहें। उन्होंने यह भी कामना की कि संस्था हर बालिका और महिला को ‘झांसी की रानी’ की तरह साहसी और आत्मनिर्भर बनाए।
प्रशिक्षिका पूजा ने बताया कि बालिकाओं ने इस प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत की थी। नारी शक्ति बाल शारदा व्यायामशाला समिति द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए जूडो, कराटे और लाठी चलाने जैसी शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूजा कई सालों से सनातन धर्म के लिए काम कर रही हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि आने वाले समय में हर बेटी अपनी रक्षा स्वयं कर सके और अपने माता-पिता के साथ गुरु का नाम रोशन करे।