उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) इंदौर राऊ स्थित नखराली ढाणी में उभरता राठौर समाज मिशन उज्जैन द्वारा आयोजित लीगल एंड प्रोफेशनल डायमंड कॉन्फ्रेंस 2026 में अंगदानी समाज की प्रेरणास्रोत स्व. श्रीमती अभिजीता राठौर को मानवरत्न उपाधि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 72 प्रतिभाएं लीगल और प्रोफेशनल डायमंड क्षेत्र की परिवार सहित एकत्रित हुए और परिचय हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश मुन्नालाल राठौर, प्रिंसिल जज फैमिली कोर्ट डिंडोरी, न्यायाधीश रघुनाथवीर सिंह राठौर (वर्चुअल रूप से जुड़े), लाटरी के माध्यम से प्रतिभाओं में से एक सुश्री प्रतीका राठौर अतिथि के रूप में चुनी गई। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह राठौर पीपी, वरिष्ठ रजिस्टार समरथमल राठौर, प्रवीण राठौर उपस्थित रहे।
सामाजिक उत्प्रेरक आर.एन. राठौर ने कहा कि कोई भी सर्वश्रेष्ठ नहीं होता, भाग्य में जो लिखा है वही प्राप्त होता है। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा कु. पीयूषा राठौर के सरस्वती वंदन नृत्य प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अभिजिता के परिवारजन रतन सिंह, प्रवीण को मानव रत्न उपाधि प्रदान की गई तथा प्रतिभाओं को डायमंड अवॉर्ड से सम्मानित किया।
इस अवसर पर आकर्षक स्मारिका का प्रकाशन भी हुआ। कार्यक्रम में मनोज राठौर तेली, विजय राठौर कसरावद, राजेश सोलंकी खाचरौद, मोहनलाल राठौर गौतमपुरा, श्यामलाल राठौर रंगवासा, प्रशांत राठौर ग्वालियर, हरीश राठौर लड्डू इंदौर, मुकेश राठौर भोपाल, दिलीप राठौर खरगोन, यशवंत राठौर जीरण रक्त दानी देवीलाल राठौर चित्तौड़, वीरेंद्र राठौर आष्टा, जितेंद्र राठौर सीहोर, देवीलाल राठौर धामनोद, मदनलाल राठौर, आशिक राठौर जावरा वाले, दिलीप मगरवा, शिवनारायण राठौर, जितेंद्र राठौर प्रयास सहित बड़ी संख्या में प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान से समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डा. समीक्षा राठौर एवं दिव्यानी राठौर ने किया। आभार मनोज राठौर ने माना।
