उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्रेष्ठ परम्पराओं का बेहतर सृजन और संवर्धन के लिए ऐतिहासिक आयोजन उभरता राठौर समाज मिशन द्वारा लीगल एंड प्रोफेशनल डायमंड कॉन्फ्रेंस 2026 का 12 अप्रैल 2026 रविवार प्रात: 10 से 4 बजे तक नखराली ढाणी, इंदौर में होने जा रहा है।
सामाजिक उत्प्रेरक आर.एन. राठौर ने बताया कि अथक परिश्रम और कड़ी मेहनत के बल पर समाज की युवा प्रतिभाओं ने डॉक्टर, जज, इंजीनियर, चार्टड एकाउंटेंट जैसे श्रेष्ठ पदों को हासिल कर गौरवान्वित किया है। ऐसी ही राठौर समाज की 72 प्रतिभाओं और उनके परिवार को एक मंच पर लाकर परस्पर बेहतर संवाद, सृजन और भविष्य के रिश्तों की संभावनाओं से भरा गौरवपूर्ण आनंदित वातावरण में लीगल एंड प्रोफेशनल डायमंड कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन होने जा रहा। इसके पहले भी अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं के मिशन द्वारा आठ आयोजन किए गए हैं, जिसका सकारात्मक असर हुआ। रिश्तों नाते जुड़े और सामाजिकता प्रगाढ़ हुई है।
इस अवसर पर संजोकर रखने योग्य आकर्षक कलर परिचय स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाओं का परिचय प्रकाशित होगा। इस अवसर पर 15 लोगों को जीवनदान देने वाली अंगदानी बहन स्व. श्रीमती अभिजिता राठौर को श्री राठौर तीर्थ धाम न्यास द्वारा मरणोपरांत मानव रत्न उपाधि परिजनों को प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक, आउट, यू ट्यूब चैनल उभरता राठौर समाज मिशन पर होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रघुवीर सिंह राठौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कानपुर, मुन्नालाल राठौर प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट डिंडोरी, प्रदीप राठौर सचिव (विधि) पीए इंदौर उपस्थिति होंगे। आयोजन संयोजक है टीम राजेश सोलंकी खाचरौद, विजय राठौर, कसरावद, मोहनलाल राठौर गौतमपुरा, श्यामलाल राठौर रंगवासा, प्रशांत राठौर ग्वालियर।
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील मनोज राठौर इंदौर, डॉ. आर.एस. राठौर छतरपुर, मुकेश राठौर, भोपाल, गोपाल राठौर कलमखार, वीरेंद्र राठौर आष्टा, दिलीप राठौर, खरगोन, ललित राठौर, इंदौर, संजय राठौर (श्रीजी) इंदौर, इंजी. छगनलाल राठौर, इंदौर, मिश्रीलाल राठौर, खरगोन, मदनलाल राठौर साबू खेड़ी वाले, अशोक राठौर जावरा वाले, शिव नारायण राठौर दानी गेट, दिलीप मगरवा, बंशी राठौर ठेकदार आदि ने की है।
