16 वर्षों से जारी है सेवा, मिट्टी के मटकों वाली पारंपरिक प्याऊ, गोपाल मंदिर चौक पर राहगीरों के लिए शुरू की प्याऊ

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के उपलक्ष्य में गोपाल मंदिर चौक पर श्री अग्रवाल जेसिस द्वारा राहगीरों के लिए ठंडे जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
संस्था के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल और सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रवाल जेसिस द्वारा राहगीरों को ग्रीष्मकाल में शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछले 16 वर्षों से निरंतर मिट्टी के मटकों वाली पारंपरिक प्याऊ लगाई जा रही है। इस वर्ष प्याऊ का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद विजय अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी अजीत मंगलम, उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के डायरेक्टर राजेश गुप्ता और वरिष्ठ समाजसेवी केतन माहेश्वरी ने विधिवत पूजन कर किया।
इस अवसर पर पंडित भट्ट, संस्था के पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संदीप बिंदल, योगेश गुप्ता, तुलसीदास राघवानी, गोपाल मंदिर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश परमार, जीतू राघवानी, संदीप राघवानी और रोशन नागर सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *