उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) फुटरी गणगौर ग्रुप के तत्वावधान में राजपूत क्षत्राणियों का विशेष गणगौर उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में क्षत्राणियों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी।
कार्यक्रम में अमृता राठौड़, डॉ. अनिता तोमर और रितु सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में पधारी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की रूपरेखा और इसके सफल आयोजन का दायित्व अंजु सोलंकी, प्रभा राठौड़ और ममता पंवार द्वारा निभाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात राजस्थानी संस्कृति का प्रतीक पारंपरिक ‘घूमर’ नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। आयोजन के दौरान क्षत्राणियों के लिए कैटवॉक और विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
सादर प्रकाशनार्थ
