उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री छत्रपति शिवाजी उद्यान समिति के तत्वावधान व बसंत विहार सांस्कृतिक मंच एवं श्री हनुमान भक्त मंडल के मार्गदर्शन में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। बसंत विहार ए-सेक्टर स्थित श्री छत्रपति शिवाजी उद्यान में आयोजित इस गरिमामय समारोह में शिवाजी महाराज के साहस, सुशासन और विरासत को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि व मराठा समाज के अध्यक्ष अनिल धर्मे ने अपने उद्बोधन में शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच के सहसचिव नरेन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया कि यह दिन मराठा गौरव, वीरता एवं एकता का प्रतीक है, जो युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है।
रैली व शौर्य प्रदर्शन ने मोहा मन
शिवाजी उद्यान में बच्चों द्वारा निकाली गई रैली आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। देवी अवंतिका सामाजिक कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती करुणा शितोले के मार्गदर्शन में बच्चों की टीम ने शानदार लाठी कौशल और तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। उपस्थित नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने ‘जय भवानी-जय शिवाजी’, ‘हर हर महादेव’, ‘शिवाजी महाराज अमर रहें’ और ‘हमारा राजा कैसा हो – शिवाजी महाराज जैसा हो’ के गगनभेदी नारे लगाकर पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। स्वराज्य और स्वतंत्रता संग्राम के ये नारे भारत की संप्रभुता के प्रतीक के रूप में गूंजते रहे।
इधर पुराने शहर में मराठा समाज के अध्यक्ष अनिल धर्मे के नेतृत्व में वाहन रेली महाकाल मार्ग से होते हुए गुदरी बाजार,पटनी बाजार ,गोपाल मंदिर,छत्री चोक,सतीगेट,नई सड़क,दोलत गंज,माली पुरा,देवास गेट,चामुंडा माता चोराहे होते हुए क्षत्रपति शिवाजी भवन पहुचे |
————————————————————————————————————————————————————-
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
स्वराज स्थापना के महानायक जन-जन के रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित उद्यान में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर महापौर मुकेश टटवाल द्वारा माल्यार्पण किया गया
इस दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, डॉ योगेश्वरी राठौर, समाज के अध्यक्ष अनिल धर्में, मुकेश शिंदे, अनिल गावडे, यशवंत इंगले, श्रीमती सुनीता पाटिल, श्रीमती अनीता शिंदे एवं बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहें|

