बाबा बाल विजय मस्त हनुमान की निकली, पालकी पर तोपखाने में की पुष्पवर्षा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित श्री बाबा बाल विजय मस्त हनुमान का चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। हर साल की तरह इस साल भी पालकी के तोपखाना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।  पालकी पर जमकर पुष्पवर्षा की गई।
इस दौरान श्री राम कथा व्यास सुलभ शांतु गुरुजी महाराज, महाकाल मंदिर समिति के पंडित-पुजारियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का साफा बांधकर एवं दस्तारबंदी कर आत्मीय सम्मान किया गया। स्वागत सत्कार के इसी क्रम में भाजपा सर्राफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, एमआईसी सदस्य व भाजपा पार्षद रजत मेहता, अभिषेक शर्मा और हेमंत जी का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *