हिंगोली जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.5 तीव्रता 

हिंगोली।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह भूकंप सुबह के समय आया। राहत की बात यह है कि तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।