प्रधानमंत्री की देशवासियों से की गई अपील, महापौर और निगम आयुक्त ने इलेक्ट्रिक वाहन पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) पेट्रोल-डीज़ल के मितव्ययिता पूर्ण उपयोग के दृष्टिगत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा देशवासियों से की गई अपील एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव के आवाहन पर उज्जैन नगर पालिक निगम में भी पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन की बचत करते हुए समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने हेतु शुक्रवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन पर सवार होकर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिसके क्रम में आयुक्त द्वारा हनुमान नाका से होते हुए हरि फाटक ब्रिज तक प्रचलित मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात इलेक्ट्रिक वाहन के द्वारा ही नगर निगम कार्यालय पहुंचे वही उज्जैन नगर पालिक निगम में महापौर मुकेश टटवाल द्वारा शुक्रवार को ई रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण किया गया साथ ही जनता द्वारा जो समस्या बताई गई वायरलेस सेट के माध्यम से कंट्रोल रूम पर संबंधित शिकायत को दर्ज करवाते हुए नागरिकों द्वारा बताए गए समस्या का समाधान किया गया
     साथ ही शहर के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समस्त नागरिकों से भी अपील की है कि सप्ताह में एक दिन वाहनों का प्रयोग ना करते हुए डीजल एवं पेट्रोल की खपत को बचाए एवं इलेक्ट्रिक वाहनों ई रिक्शा का उपयोग करें और डीजल की खपत को कम करने में सहयोग करें जिसके क्रम में एमआईसी सदस्यों एवं निगम अधिकारियों द्वारा साइकिल, ई रिक्शा , इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ कार्य पर निकले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *