28 को सजेगी ’हास्य-फुहार’ की महफिल, ख्यात कवि करेंगे रचना पाठ

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) दृष्टि इंडिया न्यूज़ परिवार की ओर से शनिवार, 28 फरवरी 2026 को शहर में ’हास्य-फुहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा मैदान स्थित होटल सुराना पैलेस में दोपहर 12 से 2 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उज्जैन के ख्यात कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
दृष्टि इंडिया न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर राम सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साहित्यिक महफिल में शहर के जाने-माने कवि श्रोताओं को अपनी कविताओं से गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार व कवि मुकेश जोशी, डॉ. राजेश रावल, भारत पंड्या, राहुल शर्मा (सूत्रधार), सुरेंद्र सिंह ठाकुर (सर्किट), सुगन चंद जैन, शशांक दुबे और सौरभ चातक कविता पाठ करेंगे। ’हास्य-फुहार’ के इस गरिमामय आयोजन के साथ ही उपस्थित जनों के लिए सहभोज की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *