महाकाल मंदिर में अव्यवस्था और वीआईपी कल्चर के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी यूथ कांग्रेस, भूख हड़ताल का ऐलान

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार हो रही अव्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के साथ हो रही अप्रिय घटनाओं को लेकर अब युवा कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। जिला युवा कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन और भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
ज्योतिर्लिंग में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन प्रशासन आम श्रद्धालुओं की सुध लेने के बजाय केवल वीआईपी सेवा’ में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं। हाल ही में एक महिला श्रद्धालु के साथ हुई मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मंदिर में आए दिन ऐसी घटनाएं और अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं।
प्रशासन को दी चेतावनी
अर्पित यादव ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले भी मंदिर प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर सुचारू और सरल दर्शन व्यवस्था की मांग की थी, ताकि आम श्रद्धालु शांति से दर्शन कर सकें। लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
बड़े आंदोलन की तैयारी
ज्ञापन के बाद अब कार्रवाई न होने पर युवा कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। उज्जैन जिले के हजारों युवाओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आम श्रद्धालुओं को न्याय दिलाने के लिए भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस आंदोलन में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी उदय भानु चिब और प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया भी शामिल होंगे।
अर्पित यादव ने स्पष्ट किया है कि जब तक आम श्रद्धालुओं की संतुष्टि के लिए व्यवस्थाएं सुधर नहीं जातीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *