जीर्ण -शीर्ण बस स्टैंड शहर की छवि खराब कर रहा है, देवासगेट बस स्टैंड के  शीघ्र नवनिर्माण  हेतु  पत्र

उज्जैन |(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सिंहस्थ मेले का  समय  नजदीक  आता जा रहा  है  लेकिन अभी तक शहर के  राजाभाऊ महाकाल ,देवास  गेट बस  स्टैंड  के  नव निर्माण  का कार्य शुरू नहीं  हुआ  है | लगातार जीर्ण -शीर्ण  होता  जा  रहा यह बस स्टैंड न केवल शहर  की छवि खराब कर रहा है बल्कि इसका भवन खतरनाक भी होता जा रहा है|इसके भव्य,सुन्दर  और  शानदार  स्वरूप में शीघ्र  पुनर्निर्माण किए जाने का  निवेदन  संस्था  सरल  काव्यांजलि के  महासचिव  सन्तोष  सुपेकर ने मुख्यमंत्री  डॉक्टर  मोहन यादव  को पत्र  लिखकर किया  है | जानकारी  सरल  काव्यांजलि के  सचिव  मानसिंह  ‘शरद’  ने  दी |

file photo-