रावण दहन समितियों से आव्हान, रावण दहन बंद हो,महाकाल सेना के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) पिछले 35 वर्षों से समाज, धर्म और मंदिरों की मर्यादा, परम्परा के संरक्षण कार्यों में महाकाल सेना से जुड़े 50 से अधिक वरिष्ठ और कर्मठ सेवाभावी सदस्यों का उल्लेखनीय सेवा कार्य के लिए महाकाल सेना द्वारा सम्मान किया गया। सम्मान समारोह चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर पर आयोजित किया गया।
महाकाल सेना के प्रदेश प्रमुख अशोक राठौर (जावरा वाले) ने बताया कि महाकाल सेना ओर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में यह समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। महाकाल सेना के सेवा प्रकल्प में पिछले कई वर्षों से अपना अमूल्य सहयोग और सेवा प्रदान की ऐसे कर्मठ सदस्यों का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि ब्रह्म ऋषि जय गुरु जी (श्री मार्कण्डेश्वर महादेव), युवा ब्राह्मण समाज संस्थापक महेश पुजारी, भाजपा नगर महामंत्री जगदीश पांचाल, विशाल विश्वकर्मा, एस एन राठौर, वरिष्ठ पत्रकार और वेदाचार्य वासुदेव रावल थे। अतिथियों ने महाकाल सेना ओर युवा ब्राह्मण समाज के साथ अपने अनुभव ओर कार्यों को साझा किया। महेश पुजारी ने चिंतन, संकल्प ओर सिद्धि से हर कार्य करने का आव्हान किया साथ ही रावण दहन बंद करने का रावण दहन समितियों से आव्हान किया।
युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गोपाल पुजारी ने कहा कि रावण त्रिकाल दर्शी थे उन्हें विष्णु के राम अवतार को जान लिया था इसलिए अपने कुल के उद्धार के लिए सीताजी का हरण किया था, यदि रावण दहन समितियां इस पर कोई अमल नहीं करती हैं ओर रावण दहन करती हैं तो यह ब्राह्मण समाज का अपमान होगा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवा ब्राह्मण समाज द्वारा पुरजोर विरोध किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी भगवान शर्मा, पुरुषोत्तम राठौर (मार साहब), शिवनारायण राठोर, विजय पुजारी, दिलीप मगरवा, कप्तान बोबल, मुकेश खंडेलवाल, राकेश जोशी (राका गुरु), सुरेश शर्मा, दिलीप मगरवा, कन्हैया पहलवान, जितेंद्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर पत्रकार, जितेंद्र राठौर पत्रकार, राजेश सोनी, राजू बेरागी, आनंद शर्मा, धनीराम शास्त्री, रूद्रेश शर्मा, आयुष राठौर, किशन पांडे, राम शर्मा, आशीष ठक्कर, गोविंद व्यास मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन भागवताचार्य आशीष अग्निहोत्री ने किया। आभार रूपेश मेहता ने व्यक्त किया।