जिम्नास्टिक्स टैलेंट सर्च चयन प्रतियोगिता में उज्जैन के लक्ष्य सिंह कुशवाह का चयन,13 नवंबर को कोलकाता जिम्नास्टिक्स एकेड़मी में जॉइन करेंगे

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भारतीय खेल प्राधिकरण अकादमी कोलकाता द्वारा विगत दिनों खेलो इंडिया स्कीम के तहत जिम्नास्टिक्स टैलेंट सर्च चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत से सैकड़ों खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया एवं सब जूनियर ग्रुप में 5 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में चयनित 5 खिलाड़ियों में उज्जैन के लक्ष्य सिंह कुशवाह का सब जूनियर (अंडर 12) ग्रुप चयन हुआ है। जो उज्जैन ही नही प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है।

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा बोर्डिंग एकेडमी में उच्चस्तरीय खेल प्रशिक्षको द्वारा खेल विधा की बारीकियों के साथ खेल अभ्यास कराया जायेगा। साथ ही साथ शिक्षा एवं सम्पूर्ण डाइट का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसका सपूर्ण खर्च भारत सरकार द्वारा उठाया जायेगा। इस अवसर पर उज्जैन जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन  के संरक्षक नारायण यादव व कलावती यादव द्वारा लक्ष्य सिंह को बधाई दी गई। उज्जैन जिला जिम्नास्टिक के पदाधिकारी एम जी सुपेकर, आर एल वर्मा, नवीन आर्य, के के खंडेलवाल, सुनील जाधव, कोच मनोहर शर्मा, राजकुमार सोलंकी, अविनाश श्रीवास, विजय झाला, राकेश खींची, जितेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत, मुकेश जाधव, पुरुषोत्तम पटेल, नरेंद्र श्रीवास्तव, संजय जोहरी, दिलीप चौहान आदि द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया एवं लक्ष्य सिंह कुशवाह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लक्ष्य सिंह कुशवाह ने हाल ही में प्रयागराज उत्तर प्रदेश में आयोजित 5 नवम्बर से 9 नवंबर तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वही से वे 12 नवंबर को निकल कर 13 नवंबर को कोलकाता जिम्नास्टिक्स एकेड़मी में जॉइन करेंगे। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष सावन बजाज एवं सचिव ओ पी शर्मा द्वारा संयुक्तरूप से दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *