केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाकाल का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया,देश की तरक्की उन्नति के लिए की मंगल कामना 

उज्जैन,30 दिसंबर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाकाल मंदिर में बाबा का पूजन दर्शन कर जल अभिषेक किया
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने विश्व शांति की कामना के साथ देश की जनता की खुशहाली और देश की तरक्की उन्नति के लिए मंगल कामना की,
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, राज्य सभा सांसद  उमेश नाथ जी महाराज
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य अतिथियों ने भी महाकाल का जल अभिषेक किया
पूजन के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल प्रबंध समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया