उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय में 10 म.प्र. बटालियन एन.सी.सी. की इकाई एवं आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में विष्णु सागर परिसर में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा 23 सितंबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही स्वच्छता सबंधित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
यह आयोजन कर्नल जी.पी. चौधरी (सेना मेडल) एवं प्राचार्य डॉ. अल्पना उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया। एन.सी.सी. अधिकारी मेजर डॉ. मोहन निमोले ने कैडेट्स को स्वच्छता ही सेवा 2024 का संदेश देकर कैडेट्स को निरंतर अपने घर, परिवार सहित समाज में स्वच्छता अभियान चलाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर सचिन राठौर, अंडर ऑफिसर अंकित सोलंकी कैडेट्स रानू शर्मा सहित 31 एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित थे।
