उज्जैन, 27 नवंबर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ के जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि जेल में 5 दिसंबर से 13 दिसंबर तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भागवत कथा स्थल पर 11 बटूकों द्वारा मंत्रोच्चार से भूमिपूजन किया गया। भागवत कथा संत श्री गोपाल शरण महाराज के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेडा तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। भागवत कथा के संरक्षक नारायण यादव एवं संयोजक जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू है। इस अवसर पर पार्षद संजय कोरट, पूर्व पार्षद जगदीश पांचाल, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।
