उज्जैन में तापमान अब 44 डिग्री सेल्सियस के करीब

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को राजस्थान की ओर से आईं उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं के चलते एक बार फिर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को उज्जैन अंचल में लू की स्थिति निर्मित हो सकती है।

पिछले दिनों की तरह बुधवार को भी मौसम साफ रहा और काफी तेज धूप निकली। इसके साथ ही लगभग चार किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं भी चलती रहीं। इस वजह से दोपहर में मौसम अत्यधिक गर्म रहा। हवाओं में नमी बढ़ जाने से उमस भी परेशान करती रही। स्थानीय मौसम विज्ञानी  ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम गर्म रहेगा। इस दौरान उज्जैन एवं आस पास के जिलों में लू की स्थिति निर्मित हो सकती है लेकिन 14 मई से तापमान में गिरावट होगी क्योंकि अगले 24 घंटे में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में पहुंचेगा।  अंचल में इसका असर दो दिन बाद नजर आएगा। इसके प्रभाव से हवाओं की दिशा बदलने के साथ आंशिक बादल भी छा सकते हैं।

फ़ाइल् चित्र-