शाही सवारी में बड़ी संख्या में शामिल होंगी विहिप दुर्गा वाहिनी की बहनें,डमरूकेश्वर सवारी में किया दंड प्रदर्शन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी उज्जैन महानगर में केशव प्रखंड में डमरूकेश्वर सवारी निकाली गई जिसमें प्रखंड की बहनों ने दंड प्रदर्शन कर आरती की।

दुर्गा वाहिनी उज्जैन जिला संयोजिका प्रियंका सिंह परमार के अनुसार केशव प्रखंड संयोजिका वैष्णवी शर्मा के निर्देशन में बहनों ने दंड प्रदर्शन किया तथा आरती की। इस दौरान प्रखंड की नंदनी दीदी, शिवानी दीदी, संध्या दीदी, दिशा दीदी, खुशबू दीदी, माधवी दीदी, मुस्कान दीदी, अनुश्री दीदी, आस्था दीदी, चंचल दीदी, कृष्णा दीदी, खुशी दीदी आदि मौजूद रहीं। प्रियंका सिंह परमार के अनुसार उज्जैन जिले के विभिन्न प्रखंड में सवारी निकाली गई। अब बाबा महाकाल की शाही सवारी में बड़ी संख्या में विहिप दुर्गा वाहिनी की बहनें शामिल होंगी तथा उत्कृष्ट दंड प्रदर्शन करेंगी।