उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन इंदिरानगर स्थित पुरुषोत्तम सागर को संवारने के लिए किए जा रहे श्रमदान अंतर्गत आज शुक्रवार सुबह अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन मध्यप्रदेश द्वारा पुरुषोत्तम सागर में श्रमदान किया गया। एवं वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुमेरसिंह सोलंकी ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक सिंह गहलोत, शहर अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह चौहान, ठाकुर रमाकांत सिंह चौहान, ठाकुर अभय सिंह परिहार, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह राणा पूर्व सभापति सोनू गहलोत राजेंद्र भारती, संरक्षक रामबाबू गोयल, अध्यक्ष मनोज चौरसिया, उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिकरवार, डॉ. संजीव जैन, जगदीश चौरसिया, जितेंद्र निगम, आनंद मीणा सहित समाजसेवी ओपी त्रिवेदी, तेज बहादुरसिंह शक्तावत, जीवनसिंह, प्रदीप यादव आदि ने पर्यावरण बचाने के लिए इस मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया।
