भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी ठाठ-बाट से निकली,रिम -झिम बारिस में नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल 

उज्जैन 22 अगस्त।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी आज  4 बजे शाही ठाठ-बाट से महाकालेश्वर मंदिर से निकली। सवारी निकलने के पूर्व संभागायुक्त संदीप यादव एवं पुलिस महानिरीक्षक  संतोष कुमार सिंह ने सपत्नीक भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन किया। पूजन पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया। शाही सवारी में रजतजड़ित पालकी में भगवान श्री महाकाल चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होकर रिम -झिम बारिस में नगर भ्रमण पर निकले। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की व सभी प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की |